Breaking News

भारतीय जनता पार्टी  लोकतंत्र को कर रही कमजोर: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी  लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। एक साजिश के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रासंगिकता समाप्त कर रही है।

प्रथम महिला राज्यपाल एवं कवियत्री सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये अखिलेश ने कहा कि कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी पार्टी हमेशा संघर्षशील रही है। महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वतंत्रता आंदोलन से लोकतंत्र को ताकत मिली लेकिन भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा साजिश के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रासंगिकता समाप्त कर रही है। देश आज संक्रमण के दौर में है। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। उन्होने कहा कि देश में कृषि की दुर्दशा है।

अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में केन्द्र सरकार की पांच ट्रिलियन डालर इकोनाॅमी का उल्लेख क्यों नहीं है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की घोषणा की थी उसका क्या हुआ।

उन्होने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुटता के साथ इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में 90 प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लें। इसके लिए अभी से बूथ स्तर तक पूरी तैयारी करें। भाजपा की साजिशों के प्रति सावधान रहें और जनता के बीच जाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करें।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...