Breaking News

भाजपा सरकार की नीतियों से विकास अवरूद्ध है और मंहगाई, बेकारी में हुई वृद्धि : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ।     आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। इसकी नीतियों से विकास अवरूद्ध है और मंहगाई, बेकारी में वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत से सन्2022 के चुनावों का भविष्य भी तय होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है और इसमें शामिल होने के लिए बड़े नेता भी उत्सुक हैं।      यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से लड़ रही है। हमने शुरू में ही ज्यादा टेस्टिंग के लिए कहा था ताकि पता चले कि इसका संक्रमण कितना फैला है। इस वायरस से कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों सहित पत्रकारो की भी मौतें हुई है। लेकिन उसके बाद भी सरकार आंकड़े छुपा रही है और झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न तो कोरोना बीमारी से लड़ रही है और नहीं अस्पतालों में इलाज की सही व्यवस्था है। भाजपा सरकार अब कह रही है कि इस कोरोना वायरस के साथ हमें रहने की आदत डालनी होगी।      अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की लूट हो रही है। धान किसान परेशान हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार बताए कि दो बार भूमि पूजन के अलावा जो चार लाख करोड़ का एमओयू हुआ था उससे जमीन पर क्या काम हुआ? प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। 1090, यूपी डायल 100 सेवा जो अब 112 हो गई की प्रशंसा माननीय सर्वोच्च न्यायालय तक ने की थी। मुख्यमंत्री  ने इन्हें बर्बाद कर दिया।      यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री  की ‘ठोको‘ नीति के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ी है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वयं जिम्मेदार है। समाजवादी पार्टी लगातार काम कर रही है। उपचुनाव के परिणामों से जनता के रूझान का पता होगा और फिर विधान सभा के आम चुनावों का गणित बनेगा। समाजवादी सरकार के कामों को देख चुकी जनता भाजपा के प्रलोभन में फंसने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में लोग अब मुखर होकर बोल रहे है।     पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित थे धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, संजय चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) केशव देव मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महान दल, राममूर्ति वर्मा एवं याशर शाह पूर्व मंत्री, नवाब जान विधायक, अरविन्द कुमार सिंह एवं उदयवीर सिंह एमएलसी आदि।                                                             

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...