Breaking News

भाजपा मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ आसिफी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। पैगंबर हजरत मुहम्मद स0अ0 और उनकी बेटी हजरत फातिमा अ0 पर भाजपा के मंत्री गरीराज सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने के खिलाफ आज नमाजे जुमा के बाद आसिफी मस्जिद में मौलाना कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व मे मजलिसे उलेमाए हिंद के बेनर पर वरोध प्रर्दशन हुआ। प्रर्दशन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भाजपा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रर्दशन में प्रदर्शनकारियों ने गरीराज सिंह से माफी की मॉग के साथ भाजपा से गरीराज सिंह को पार्टी से निकालने की मांग भी की। प्रर्दशन के अतं मे गरीराज सिंह की तसवीर जलाकर कडा विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने कहा कि गरीराज सिंह को अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए,

अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो हम भाजपा से मांग करते हैं कि उन्हें पार्टी से निकाला जाए। मौलाना ने कहा कि हमारे अकीदे के अनुसार पैगंबर हजरत मुहम्मद स0अ0 और हजरत फातिमा जहरा पर फिल्म नहीं बन सकती क्योंकि वे मासुम हैं, इसलिए हम भाजपा के मंत्री की टिप्पणी की कडी निंदा करते है और उन्हें मुसलमानों से अपनी गलत बयानी के लिए माफी मांगनी चाहिए। मौलाना ने आगे कहा कि गरीराज सिंह के खिलाफ लखनऊ कोतवाली में तहरीर दी गई है लेकिन ये काफी नही है उसके खिलाफ पुरे भरत के अलग अगल इलाकों से थानों में तहरीर देकर एफ0आई0आर0 करानी चाहिये। इस विरोध प्रदर्शन में मौलाना रजा हुसैन, मौलाना हबीब हैदर, मौलाना शब्बत हुसैन, मौलाना अबुल फजल आबदी, मौलाना जव्वार हुसैन, मौलाना सरकार हुसैन और अन्य ओलमा ने भी हिस्सा लिया।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...