Breaking News

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन व जनसभा में आए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा- कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ

फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए सांसद व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के नामांकन व जनसभा में आए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर राजनैतिक तीर चलाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साथ देश द्रोहियों के साथ है। वही गठबंधन पर भी हमला बोला। पुलिस लाइन मैदान में उतरे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा क्रिश्चियन कालेज मैदान में पंहुचे उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाता मुकेश राजपूत को नही मोदी को देखकर होगा। सपा-बसपा व कांग्रेस मोदी को आने नही देना चाहती। क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी के आने के पीछे एक कारण है। विरोधी जानते है कि यदि मोदी दोबारा केंद्र में आये तो वह देश नही लूट पायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में लाभार्थी को लाभ का केबल 15 प्रतिशत ही मिलता था। 85 प्रतिशत विरोधी खा रहे थे।

लेकिन अब शत प्रतिशत लाभार्थी को मिल रहा है। मोदी ने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया और पिछडो के लिए आयोग का गठन किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का घोषणा पत्र आने के बाद उन पर यह बात पूरी तरह लागू हुई है। कांग्रेस का अब कही भी बजूद नही है। जिन राज्यों में कुछ था भी उसे घोषणा पत्र ने खत्म कर दिया। उपमुख्यमंत्री जिलाध्यक्ष डॉ0 भूदेव राजपूत के घर भी गये। इस दौरान प्रत्याशी मूकेश राजपूत,जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,नागेन्द्र सिंह राठौर,सुशील शाक्य,अमर सिंह खटिक,सत्यपाल सिंह,प्रांशु दत्त द्विवेदी,डॉ0 रजनी सरीन,डॉ0 अरविन्द गुप्ता,विमल कटियार,मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे,रानू दीक्षित,शिवांग रस्तोगी,प्रबल त्रिपाठी आदि रहे। संचालन शैलेन्द्र सिंह राठौर ने किया।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...