Breaking News

गरीब के आशियाने में दबंगो ने लगायी आग, नकदी सामान जल कर राख

फर्रुखाबाद। दबंगो ने गरीब के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता के साथ ही घर में आग लगा दी। जिससे उसका आशियाना जल गया। वही महिलाओं ने मारपीट करने और कुंडल लूट लेनें का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मेरापुर निवासी नेकराम पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि वह फतेहगढ़ न्यायालय गये थे। घर पर उनके पुत्र अंकित एवं अजय व पुत्रबधू रीना व माया थी। बेटे बाजार में चाट की दुकान लगाने चले गये। घर पर पुत्रबधू अकेली थी। आरोप है कि उसी समय गाँव के कुछ दबंग युवक आ गये। उन्होंने घर में पुत्रवधू आदि पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही रीना के कुंडल नोच लिये।

वही घर में आग भी लगा दी। आग लगने से घर में रखे 55 हजार रूपये के साथ ही अन्य सामन भी जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है घटना के पीछे भूमिविवाद का मामला है। बीते दिन ही नेकराम ने झोपड़ी के निकट ही नीब भरी थी। जिसके बाद दबंगो ने आग लगा दी। थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर नही आयी है। आग लगाने की बात गलत है। जाँच की जा रही है।  घर पर उनके पुत्र अंकित एवं अजय व पुत्रवधू रीना व माया थी। बेटे बाजार में चाट की दुकान लगाने चले गये।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...