Breaking News

भाजपा के गढ़ में हवा बनाने में जुटी कांग्रेस, परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनेंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

हरियाणा: हरियाणा के जगाधरी स्थित अनाज मंडी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा का यहां से हिस्सा बनेंगे। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए हैं। वहीं बसों में भरकर लोग आ रहे हैं। खबर है कि इस दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामेंगे। उतरी हरियाणा की छह विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी कांग्रेस का माहौल बनाएंगे। राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार के लिए चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

दरअसल, इन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का कब्जा है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से इस क्षेत्र में राहुल गांधी का दौरा फाइनल करवाया है ताकि भाजपा के इस गढ़ में राहुल के बहाने कांग्रेस की हवा बनाई जा सके। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी का रथ करीब 100 किमी का सफर तय करेगा और विभिन्न जगह जनसभाओं को भी राहुल संबोधित करेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से बीते 26 मार्च को गुरुग्राम से परिवर्तन बस यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा अब तक गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व कैथल जिलों में जा चुकी है।

अशोक तंवर ने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा यमुनानगर जिला के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी इस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी जगाधरी में कार्यकर्ताओं की विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। जगाधरी रैली के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के रथ में सवार होंगे और यह रथ यात्रा यमुनानगर, रादौर होते हुए लाडवा पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी जनसभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रादौर में जनसभा के बाद रथ यात्रा लाडवा, इंद्री होते हुए करनाल पहुंचेगी। यहां आईटीआई चौक पर राहुल गांधी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा। उनके अनुसार के छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब सौ किलोमीटर का सफर तय करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...