Breaking News

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, यूपी में बाइक रैली कर जनता को दिया कमल संदेश

लखनऊ। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और उनका द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखने के लिए शनिवार को यूपी में कमल संदेश यात्रा निकाली गई। यह बाइक रैली प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के गांव, गली और चौराहों से होकर गुजरी। बाइक रैली में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक, विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, नीरज बोरा और महापौर संयुक्ता भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आने वाले 2019 चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, यूपी में बाइक रैली कर जनता को दिया कमल संदेश ,इसलिए वे बाइक रैली कर जन जन तक सरकारी की उपलब्धियों को पेश करना व विकास कार्यों को बताना चाहती है। लखनऊ लोकसभा में होने वाली कमल संदेश बाइक रैली झूलेलाल वाटिका से शुरू होकर 1090 चौराहा तक हुई। रैली में लखनऊ लोकसभा की सभी 1826 बूथों से 5-5 बाइक निकाली गई। रैली में प्रमुख रूप से उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक, विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, नीरज बोरा और महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहे। हालांकि, इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मंच टूट गया, जिससे कि अफरा तफरी मच गई। हादसे के दौरान सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...