Breaking News

बोनस और पीएफ धनराषि का चेक बाउन्स होने पर भड़का नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ ने आज बोनस और भविष्य निधि खाते के लिए जारी चेक के बाउन्स होने पर गुस्से का इजहार करते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर आक्रोश जताया है। पत्र में स्पष्ट रूप से इस बाॅत का उल्लेख है कि समय पर उक्त धनराषि कर्मचारियों के खाते में न पहुंची तो घेराव किया जाएगा। नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ द्वारा आज को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित वर्ष 2017-2018 का बोनस एवं माह मार्च 2018 की भविष्य निधि की धनराषि की चेक बाउन्स होने के कारण कर्मचारियों की नाराजगी को संज्ञान में रखते हुये संघ ने नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराया है कि वर्ष-2016-2017 एवं 2017-2018 से लम्बित बोनस, 08 माह से लम्बित भविष्य निधि एवं वर्ष 2012 से लम्बित महॅगाई भत्ते के अन्तर की धनराशि कर्मचारियो,अधिकारियो के भविष्य निधि खातो में भेजा जाना शेष है,

जिस कारण कर्मचारियों को वित्तीय क्षति होने के साथ-साथ मृत एवं सेवानिवृत्त उपरान्त कर्मचारियों को भविष्य निधि की धनराशि का पूर्ण रुपेण भुगतान नहीं हो पा रहा है। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं महामंत्री राम अचल द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा उपरान्त, प्रमुख सचिव नगर विकास एवं संघ प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति उपरान्त जारी आदेष संख्या-4704/9-1-2017-299सा/10 नगर विकास अनुभाग-1 लखनऊ दिनांक-26 अक्टूबर 2017 में स्पष्ट निर्देष दिये गये है कि कर्मचारियों,अधिकारियों की भविष्य निधि की धनराशि भविष्य निधि खातो में न भेजे जाने पर सम्बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित होगा। ऐसी दषा में बोनस एवं भविष्य निधि की चेक का बाउन्स होना खेद का विषय है। सम्बन्धित द्वारा उ.प. सरकार एवं उ.प्र. शासन के आदेषो की अवेहलना की जा रही है।

संघ की कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यदि सम्बन्धित द्वारा समय रहते उ.प्र. सरकार एवं उ.प्र. शासन के आदेष उपरान्त भी वर्ष 2016-2017, 2017-2018, 08 माह का लम्बित भविष्य निधि एवं वर्ष 2012 से लम्बित महॅगाई भत्ते के अन्तर की धनराषि कर्मचारियों,अधिकारियों के भविष्य निधि खातो में नही जमा करायी जाती है, तो नगर निगम का कर्मचारी किसी भी कार्य अवधि में सम्बन्धित अधिकारियों का घेराव कर अपनी माॅगो की पूर्ति कराये जाने हेतु विवश होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उ.प्र. सरकार, उ.प्र. शासन, निगम प्रषासन एवं जिला प्रशासन की होगी। आज कार्यकारिणी की बैठक में राम चन्दर यादव (संरक्षक), आनन्द वर्मा (अध्यक्ष), राम अचल (महामंत्री), ओम प्रकाश उप्रेती, मो. शोएब, मो. शमील एखलाक (उपाध्यक्ष), श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती रेखा यादव, मिर्जा इरशाद बेग (मंत्री), अर्जुन यादव (संगठन मंत्री), हेमन्त कुमार (कोषाध्यक्ष), सत्येन्द्र कुमार, सुखदेव प्रसाद, मनीष पाल, शमशाद, जाकिर अली, अनुज गुप्ता (सदस्य कार्यकारिणी) उपस्थित थे।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...