Breaking News

बलूचिस्तान में जुल्म ढा रही कायर पाकिस्तानी सेना, दुनिया क्यों नहीं उठा रही आवाजः मेहरान मेरी

लंदन : पूरी दुनिया के मानवाधिकार संगठन बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे निर्मम अत्याचारों को लेकर कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इसी क्रम में लंदन निवासी बलूच नेता मेहरान मेरी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में दुष्कर्म करने और गोली चलाने के लिए कुख्यात है। इन कृत्यों के लिए दुनिया चुप क्यों है उससे जवाब क्यों नहीं मांगा जा रहा है। मेहरान मेरी ने बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों को लेकर कहा कि कायर पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में महिलाओं के साथ दुष्कर्म करती है और निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाती है।  ठीक उसी प्रकार जैसा उन्होंने बांग्लादेश में चलाए गए ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान किया था । उन्होंने कहा कि एक महीने के अंतराल में मर्दन की एक महिला और ग्वादर क्षेत्र से एक गायिका का इस कायर सेना द्वारा दुष्कर्म किया गया। इसी क्रम में लंदन निवासी बलूच नेता मेहरान मेरी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में दुष्कर्म करने और गोली चलाने के लिए कुख्यात है। इन कृत्यों के लिए दुनिया चुप क्यों है उससे जवाब क्यों नहीं मांगा जा रहा है। उन्हें (पाकिस्तानी सेना) इन घटनाओं के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, फिर चाहें वह बाजवा हो, मुशर्रफ हों या इनमें से कोई भी तानाशाह क्यों न हो। इन लोगों ने मानवता के खिलाफ सभी अपराध को अंजाम दिया है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...