Breaking News

फीफा विश्व कप 2018: हैरी केन की शानदार हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से हराया

लखनऊ: फीफा विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने अपने कप्तान हैरी केन की शानदार हैट्रिक के दम पर पनामा को 6-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। ये इंग्लैंड की ग्रुप मुकाबले में लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहल इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को हराया था। दोनों जीत के साथ इंग्लैंड के छह अंक हो गए हैं और दूसरे राउंड में उनकी जगह पक्की हो गई है। इंग्लैंड को नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए ना सिर्फ पनामा के खिलाफ जीत हासिल करनी थी बल्कि उसके लिए बड़े अंतर से जीतना भी जरूरी थी।

इंग्लैंड के लिए टीम के कप्तान हैरी केन ने जादुई खेल दिखाते हुए तीन गोल किए और पूरी टीम की तरफ से कुछ छह गोल किए गए। इंग्लैंड ने पनामा के खिलाफ पहले ही हाफ में ऐसा खेल दिखाया कि ये टीम सकते में आ गई। पहले हाफ यानी 45 मिनट के खेल में इंग्लैंड की तरफ से कुल 5 गोल किए गए। पहले हाफ में इंग्लैंड की तरफ से खेल के आठवें मिनट में जॉन स्टोंस ने पहला गोल किया और टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल के बाद लग रहा था कि पनामा की टीम जोरदार वापसी करेगी लेकिन ये टीम इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा नहीं कर पाई।

इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल कप्तान हैरी केन ने किया। इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसी को पनामा के एस्कोबार ने बॉक्स में धक्का दे दिया और टीम को पेनल्टी मिली। हैरी केन ने इस मौके को बिल्कुल नहीं गवांया और गोल कर दिया। इसके बाद खेल के 36वें मिनट में जेसी लिंगार्ड ने टीम को लिए तीसरा गोल कर दिया। खेल के 40वें मिनट में जॉन स्टोंस अपना दूसरा और टीम के लिए चौथा गोल करने में सफल रहे। 43वें मिनट में इंग्लैंड को एक और पेनल्टी मिली। इसका फायदा एक बार फिर से कप्तान हैरी ने उठाया। उन्होंने इस बार बाईं तरफ शॉट लगाया जबकि पनामा के गोलकीपर धोखा खा गए और उन्होंने दाईं तरफ छलांग लगा दी। इस तरह से इंग्लैंड का पांचवां गोल पूरा हुआ जबकि कप्तान हैरी केन ने अपना दूसरा गोल किया।

पहले हाफ में 5-0 की बढ़त बनाने के बाद भी इंग्लैंड का आक्रामक खेल जारी रहा। खेल के 62वें मिनट में हैरी केन ने अपना हैट्रिक पूरा कर लिया। इस बार रुबेन ने उन्हें पास दिया और हैरी ने आसानी से गेंद को गोलपोस्ट का रास्ता दिखा दिया। इस गोल के बाद हैरी केन को कोच साउथगेट ने बाहर बुला लिया। 6-0 से आगे होने के बाद भी इंग्लैंड ने अपनी वैसी ही खेल जारी रखी। हालांकि पनामा भी लगातार कोशिश कर रहा था और उसे खेल के 78वें मिनट में सफलता मिली। पनामा के कप्तान फेलिप बलॉय ने गोल दागकर टीम का स्कोर 1-6 कर दिया। फेलिप ने अपने देश के लिए विश्व कप में पहला गोल दागा। इसके बाद खेल के निर्धारित समय यानी 90 मिनट में इंग्लैंड की टीम पनामा से 6-1 से आगे थी। हालांकि बाद में चार मिनट के स्टापेज टाइम में कोई टीम गोल नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने ये मुकाबला जीत लिया।

इंग्लैंड ने विश्व कप के इतिहास में पहला बार पहलेे हाफ में 5 गोल किए। ये इस टीम के लिए एक नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही टीम के कप्तान हैरी केन विश्व कप में चार गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रोमेलू लुकाकु की बराबरी कर ली है। इसके अलावा हैरी केन इंग्लैंड के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने विश्व कप के पहले दो मैचों में गोल किए हैं।

Loading...

Check Also

अनंत वैभव के शानदार खेल से रेलवे ऑफिसर्स ने लगाया जीत का चौका

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : यहां करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही लीग ...