Breaking News

फिरोजाबाद में जनसभा संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ

फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में जनसभा संबोधित करते हुए कांग्रेस और गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। गठबंधन पर कहा कि 35 सीटों पर लड़ने वाले प्रधानमंत्री का सपना पाले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ चन्द्रसेन जादोन के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। योगी ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अपना संबोधन शुरू किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उसका घोषणा पत्र देख लीजिए। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।राहुल गांधी पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि अगर प्रत्याशी देश में नहीं मिल रहा तो इटली से ले आओ। योगी ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर एक नया गठबंधन बना है। 5 मई 2014 का बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने कहा था कि बाबा साहब आंबेडकर नहीं होते तो अखिलेश किसे के यहां नौकरी कर रहे होते। गठबंधन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुणा का एक नियम है कि जीरो को किसी से भी गुणा करो तो परिणाम जीरो ही आता है, ऐसा ही है बसपा के साथ, सपा से गुणा करने पर जीरो ही आने वाला है।  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा पुलवामा के शहीदों का अपमान किया गया। उन्होंने सेना पर सवाल उठाया। रामगोपाल यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। चुनाव में जनता इसका जवाब देगा।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...