Breaking News

फिजिकल रिलेशन पर खुलकर बोलीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी, व्हाइट आउटफिट में दिखीं स्टनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना की प्रमोशन में बिजी हैं। आए दिन वो अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। हाल ही में एक बार उनको फिल्म प्रमोशन के दौरान मुंबई के अंधेरी में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह व्हाइट प्लेन क्रॉप टॉप के साथ स्टाइलिश स्कर्ट पहने हुए हमेशा की तरह स्टनिंग लुक में दिखीं। हर बार की तरह दबंग गर्ल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। इसके साथ मिनिमल मेकअप, कर्ली हेयर्य और सिल्वर ज्वैलरी उनके लुक को परफैक्ट और कम्पलीट कर रही हैं। सोनाक्षी के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बीते रोज ही फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी जारी किया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान सोनाक्षी ने स्कूल के स्तर पर सेक्स एजुकेशन के महत्व को लेकर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमने इसे अच्छे, मजाकिया और मजेदार अंदाज में कहा है। निर्देशक ने विषय को काफी संवेदनशीलता के साथ ट्रीट किया है।

ये सेक्स एजुकेशन के महत्व की बात करता है, जिसे स्कूल में भी शुरू करना चाहिए। हम खुद को मॉडर्न समाज का हिस्सा मानते हैं, लेकिन हम सेक्स के बारे में बात करने में संकोच करते हैं। अगर आप उपदेश देंगे तो लोग आप पर ध्यान नहीं देंगे। वो जिस तरह से सेक्स की शिक्षा समझ सकते हैं, हमें उसी तरह से इसे उनके सामने रखना होगा। मैं नहीं जानती हूं, मगर फिल्म को देखने के बाद लोग जरूर सोचना शुरू कर देंगे। यह उस दिशा में एक कदम है। कैसे हम एक समाज के रूप में सभी को किसी टैबू के पीछे का कारण बताते हैं? यह सोचने वाली बात है। फिल्म बात करें तो खानदानी शफाखाना का निर्देशन शिल्पी दास गुत्ना ने किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, बेबी बेदी का किरदार निभा रही हैं जो सेक्सोलॉजिस्ट हैं। इस फिल्म के जरिए मशहूर पंजाबी रैपर बादशाह भी डेब्यू कर रहे हैं। सोनाक्षी और बादशाह के अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, अन्नू कपूर और डायना पेंटी जैसे स्टार्स नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...