Breaking News

अंजान शख्स के साथ यूरोप में शमा सिकंदर का वेकेशन, बिकिनी लुक में ढाया कहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और खूबसूरत पिक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो यूरोप के क्रोएटिया शहर में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अब कुछ घंटों पहले शमा ने बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपना किलर फिगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। ये कहना गलत नहीं है कि हर एक तस्वीर में शमा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। पहली तस्वीर में शमा ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट बिकिनी में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। तस्वीर में शमा समुंदर के बीचों बीच शिप पर बैठे हुए दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में उनके साथ एक शख्स भी दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर में वो पिंक बिकिनी पहने हुए समंदर किनारे बर्फीली चादर पर लेटे हुए कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। तस्वीरों में उनका किलर फिगर देख आपकी सांसे थम जाएंगी। उनकी हॉट बॉडी को देख फैंस काफी तारीफें कर रहे हैं।

तीसरी तस्वीर में वो व्हाइट बिकिनी के साथ श्रग पहने हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को हजारों से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। चैथी तस्वीर में शमा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। तस्वीर में उनकी उड़ती हुई जुल्फें देख आप भी उनकी कातिलाना अदाओं के दीवाने हो जाएंगे। शमा की ये सारी वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वो पिंक क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स और शेड्स लगाए हुए टशन दिखा रही हैं। उनकी इन तस्वीरों से आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि शमा अपने वेकेशन को कितना एंजॉय कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शमा भले ही बॉलीवुड की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहना उनको अच्छे से आता है। शमा अपनी डाइट और फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम उनकी बिकिनी तस्वीरों से भरा पड़ा है। इंस्टाग्राम पर उनको 14 लाख फैंस फॉलो करते हैं।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...