Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के विरोध का किया समर्थन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसानों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रियंका ने पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के इसी मुद्दे पर आये ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस मसले के शीघ्र समाधान करने का आह्वान किया है।

प्रियंका ने दोसांझ के पंजाबी में लिखे ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनकी आशंकाओं को दूर करने की आवश्यकता है। उनकी आशाओं को पूरा करने की आवश्यकता है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट का जल्द से जल्द समाधान निकले।

प्रियंका उन गिनी चुनी बॉलीवुड हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने किसानों के विरोध-प्रदर्शन एवं आंदोलन का समर्थन किया है। इससे पहले पंजाबी फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने किसानों का खुलकर समर्थन किया था।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...