Breaking News

प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा PM मोदी पर निशाना, बोली- किसानों को खेत में बैठा दिया है चौकीदारी करने

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज यूपी में किसान की क्या स्थिति है ? अपने आपको देश के चौकीदार कहने वाले, इन्होंने किसानों को खेत में बैठा दिया है चौकीदारी करने। प्रियंका रायबरेली के अमावा ब्लॉक में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि बस वादे पर वादा, झूठ पर झूठ बोला जा रहा है, बस प्रचार हो रहा है और सच्चाई अलग है। प्रियंका ने कहा कि मां को जनता ने शक्ति दी तो उन्होंने यहां पर विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इलाके में ऐसी राजनीति देखी है जो अच्छी भावना पर आधारित है। यहां पर जो भी विकास कार्य हुए जो आपकी प्रेरणा से सेनिया जी ने कराए। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो उम्मीदवार हैं वह मुझे दीदी कहते थे। पैर छूते थे, वह पहले कांग्रेस में हुआ करते थे। अगर कोई उम्मीदवार अपनी पार्टी के लिए वफादार नहीं है तो आपके लिए क्या करेगा। प्रियंका रायबरेली के अमावा ब्लॉक में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि बस वादे पर वादा, झूठ पर झूठ बोला जा रहा है, बस प्रचार हो रहा है और सच्चाई अलग है। प्रियंका ने कहा कि मां को जनता ने शक्ति दी तो उन्होंने यहां पर विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इलाके में ऐसी राजनीति देखी है जो अच्छी भावना पर आधारित है। यहां पर जो भी विकास कार्य हुए जो आपकी प्रेरणा से सेनिया जी ने कराए।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...