Breaking News

प्रयागराज व महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की होगी विजलेंस जाॅच

राहुल यादव, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं  भ्रष्टाचार के मामलों में और अधिक कड़ा रूख अपनाते हुये प्रयागराज के निलम्बित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिषेक दीक्षित तथा महोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक, मणि लाल पाटीदार की सम्पत्तियों की जाॅच विजलेंस के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नें यह भी निर्देश दिये हैं कि निलम्बित अधिकारियों द्वारा की गयी अनियमितताओं में संलिप्त पुलिस कर्मियों की पृथक से जाॅच कर उन्हें शीघ्र दण्डित कराया जाय।

शासन द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक को अपेक्षित कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...