Breaking News

प्रदेश सरकार ने वर्षो से लम्बित राष्ट्रीय परियोजनाओं को गति दी है: धर्मपाल सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि सिंचाई के साधनों में पंजाब, हरियाणा के बाद उ0प्र0 तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में लम्बित रही चार राष्ट्रीय परियोजनाओं को वर्तमान सरकार में गति मिली है, जिसमें मध्य गंग नहर, सरयू, बाढ़सागर, अर्जुन सागर परियोजना शामिल हैं। सिंचाई मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि नहरों का निरीक्षण करें और नहरों के अवैध कटान को रोका जाये वरना अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही होगी तथा दोषी किसानों को भी बख्शा नहीं जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने नदी संरक्षण व पुनःजीवित सैल का गठन किया है, वहीं सरकार का ग्राउंड वाॅटर बढाने पर भी बल है। सिंचाई मंत्री ने मेरठ में समीक्षा बैठक में मण्डल व जिले के सिंचाई अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कार्य धरातल पर नजर आना चाहिये, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गत वर्षों में सिंचाई कितनी बढ़ी है, इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध करायें। समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री ने जिले में खराब 4 नलकूपों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगायी, तथा 48 घण्टे में खराब नलकूपों को सहीं करने के आदेश भी दिये। वर्तमान में मण्डल में 1426 नलकूप तथा जिले में 345 नलकूप लगे होने की जानकारी अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री को दी। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि जिले में 12 नलकूप लगाने के लिये प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से क्यों नहीं लिये गये।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...