Breaking News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा, समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग

आगरा। किसान, कारोबारी ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अब भाजपा सरकार को घेरती नजर आ रही है। प्रसपा के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील का घेरावकर प्रदर्शन किया गया। प्रसपा के पदाधिकारियों ने मांग की कि इन समस्याओं के जल्द निस्तारण किया जाए। लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही विपक्षी दल गंभीर मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं। इसी को लेकर तहसील सदर में किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर प्रसपा ने धरना प्रदर्शन कर विपक्षियों को अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम तमाम समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को सौंपा। प्रसपा नेताओं ने इस धरना प्रदर्शन के जरिये जो मांगे रखी हैंआगरा। किसान, कारोबारी ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अब भाजपा सरकार को घेरती नजर आ रही है।

प्रसपा के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील का घेरावकर प्रदर्शन किया गया। प्रसपा के पदाधिकारियों ने मांग की कि इन समस्याओं के जल्द निस्तारण किया जाए। लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही विपक्षी दल गंभीर मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं। इसी को लेकर तहसील सदर में किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर प्रसपा ने धरना प्रदर्शन कर विपक्षियों को अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम तमाम समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को सौंपा। प्रसपा नेताओं ने इस धरना प्रदर्शन के जरिये जो मांगे रखी हैं उसमें नहरों में पानी न होना, धान खरीद में बिचैलियों की भूमिका, खाद बीज मिलने में दिक्कतें आना, छूटे पशुओं की कोई रोकधाम न होने और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति कम मिलने सहित पढ़े लिखे नोजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर रोकधाम को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रसपा के वरिष्ठ नेता नितिन कोहली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। शिवपाल यादव ने सपा सरकार में मंत्री रहते हुए किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए काफी काम किए थे। उस समय ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक सड़कों का निर्माण कार्य किया गया। आज की स्थिति में किसानों को खेती की सिंचाई में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष यशपाल राना ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर तमाम अनियमितता है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई हैं। सरकार किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के मुद्दों पर बिल्कुल गंभीर नहीं है। एक तरफ यह सरकार गाय को सम्मान देने की बात करती है तो दूसरी तरफ उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं करती। आवारा और विचरण करते पशुओं की रोकधाम पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अशोक रैना ने कहा कि आज किसान, नोजवान, व्यापारी सहित सभी वर्ग काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। अगर जल्द ही इन मामलों पर कदम नहीं उठाए गए तो प्रसपा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर धारा सिंह यादव, दिलीप बघेल, तुलसीराम यादव, रेनू नंदा, गजराज सिंह, कालीचरण, डोरीलाल, बाबूलाल प्रधान, शीलू बीडीसी, रामसेवक प्रधान, द्वारिकानाथ, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र, जीतू यादव, राजेश धनगर, संजय यादव, राजेश चौधरी, आशा खंडेलवाल, ज्योति सूरी, मुन्नी बेगम, अरुण यादव, बाबूलाल, कीर्ति प्रधान, नेम सिंह, लाला राजेश चौधरी, रफाकत, कपूर चंद चाहर, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे। उसमें नहरों में पानी न होना, धान खरीद में बिचैलियों की भूमिका, खाद बीज मिलने में दिक्कतें आना, छूटे पशुओं की कोई रोकधाम न होने और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति कम मिलने सहित पढ़े लिखे नोजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर रोकधाम को लेकर प्रदर्शन किया।प्रसपा के वरिष्ठ नेता नितिन कोहली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। शिवपाल यादव ने सपा सरकार में मंत्री रहते हुए किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए काफी काम किए थे। उस समय ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक सड़कों का निर्माण कार्य किया गया। आज की स्थिति में किसानों को खेती की सिंचाई में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष यशपाल राना ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर तमाम अनियमितता है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई हैं। सरकार किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के मुद्दों पर बिल्कुल गंभीर नहीं है। एक तरफ यह सरकार गाय को सम्मान देने की बात करती है तो दूसरी तरफ उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं करती। आवारा और विचरण करते पशुओं की रोकधाम पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अशोक रैना ने कहा कि आज किसान, नोजवान, व्यापारी सहित सभी वर्ग काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। अगर जल्द ही इन मामलों पर कदम नहीं उठाए गए तो प्रसपा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर धारा सिंह यादव, दिलीप बघेल, तुलसीराम यादव, रेनू नंदा, गजराज सिंह, कालीचरण, डोरीलाल, बाबूलाल प्रधान, शीलू बीडीसी, रामसेवक प्रधान, द्वारिकानाथ, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र, जीतू यादव, राजेश धनगर, संजय यादव, राजेश चौधरी, आशा खंडेलवाल, ज्योति सूरी, मुन्नी बेगम, अरुण यादव, बाबूलाल, कीर्ति प्रधान, नेम सिंह, लाला राजेश चौधरी, रफाकत, कपूर चंद चाहर, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...