Breaking News

पेट्रोल-डीजल के दाम पर प्रियंका ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी के मुंह पर क्यों लगा टेप

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार ने तेल की वैश्विक कीमतों में असमान्य रूप से आई गिरावट का फायदा उठाकर राजस्व बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। अर्थव्यवस्था की सुस्ती का राजस्व पर बुरा असर पड़ा है।

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे विभिन्न राज्यों में कर संरचना के आधार पर दोनों पेट्रोलियम उत्पादों के खुदरा मूल्य में तीन-चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी।

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम घट चुके हैं। मगर हिंदुस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

कच्चे तेल के दाम में गिरावट का फायदा आम लोगों को क्यों नहीं मिल रहा है? दिल्ली-मुंबई में 36 रुपये में पेट्रोल बेचने का दावा करने वाले भाजपा नेताओं ने किस कम्पनी का टेप मुंह पर लगाया है?’

 

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...