Breaking News

पीएम मोदी के सलाहकार बने पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तरुण कपूर

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को ये आदेश जारी किये। श्री कपूर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वह 30 नवंबर, 2021 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव के पद सेवानिवृत्त हुए थे। केन्द्र सरकार की ओर से श्री कपूर की नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में  कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दी।

वह प्रधानमंत्री कार्यालय में परादर्शदाता के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी रैंक केन्द्र सरकार के सचिव के स्तर की होगी। उनकी नियुक्ति आरंभिक रूप से दो साल के लिए की गई है। यह उनके पदभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...