Breaking News

पिछले 24 घंटे में यूपी के 32 जिलों में नहीं मिले कोरोना के मामले

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 32 जिलो में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुआ हैं और मात्र 166 नए मामले ही आए हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1 लाख 27 हजार 920 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक  2 करोड़ 90 लाख 40 हजार 824 सैम्पल की जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3256 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 837 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत अब  98.01 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुआ हैं और अभी  केवल 42 जिलों से ही 166 नए मामले आए हैं।

प्रसाद ने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 322 लोग इलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जिले में एल-2 एवं एल-3 स्तर के अस्पतालों में मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5 लाख 89 हजार 771 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,007 क्षेत्रों में 5,10,999 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,45,504 घरों के 15,27,14,987 जनसंख्या का सवेर्क्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 3,284 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया।

प्रसाद ने बताया कि फ्रंट लाइन कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन का कार्य 11, 12 व 18 फरवरी को किया जाएगा। प्रदेश में फोकस सैम्पलिंग का अभियान फिर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 से 24 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत आज 10 फरवरी को रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों की फोकस टेस्टिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को फल सब्जी विक्रेता, 12 फरवरी को टैम्पों थ्री व्हीलर/रिक्शा, 13 फरवरी को सरकारी एवं निजी बस चालकों का, 14 फरवरी को स्वीट शॉप और 15 फरवरी को नारी निकेतन, वृद्धाश्रम आदि, 16 फरवरी को जेलों में, 17 फरवरी को सरकारी व निजी कायार्लया में 18, 19 व 20 फरवरी को मलिन बस्तियों में फोकस सैम्पलिंग के माध्यम से कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की जायेगी। इसके अतिरिक्त अगले चार दिनों के लिए अलग से स्थान चिन्हित किये जाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...