Breaking News

पानी पीने के बहाने युवक ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज

पंजाबः पानी पीने के बहाने घर में घुसे नशेड़ी युवक ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मामला पंजाब के अमृतसर का है। यहां के अन्नगढ़ गली नंबर 2 में बुधवार रात को गुरदासपुर निवासी कुलदीप सिंह ने नशे में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग दलबीर कौर की गला दबा कर हत्या कर दी। आशंका है कि आरोपी ने मृतका के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थाना गेट हकीमां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जानकारी दी जाएगी। मृतक की बहू अन्नगढ़ निवासी प्रकाश कौर ने बताया कि उनकी सास दलबीर कौर घर पर अकेली रहती थी। वह और उनके पति मनोहर सिंह पास ही अलग से घर में रहते हैं। बुधवार रात को उनकी बहू जिंदर कौर की चीखने का आवाज आई। जब वह बाहर आई तो एक युवक आगे की तरफ भाग रहा था। जिंदर कौर ने उन्हें व मोहल्ले के अन्य लोगों को आरोपी को पकड़ने का इशारा किया। तभी लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

दरअसल, जिंदर कौर अपनी दादी सास को दूध देने गई थी। इसी दौरान आरोपी सास के घर से बाहर निकल रहा था। जिंदर ने यहां आने का कारण पूछा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया था। मगर जिंदर ने खुद का बचाव कर शोर मचाया तो आरोपी मौके से भागने लगा। वह और मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए और बुजुर्ग के घर में गए तो देखा कि वहां पर उनका शव पड़ा था। इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह भल्ला ने बताया कि आरोपी ने नशा किया हुआ था। अभी रेप के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। जांच में सामने आया कि आरोपी घर में पानी पीने के लिए घुसा था। जब बुजुर्ग महिला ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा तो आरोपी ने नशे में ही महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाके में काम से घर लौट रहे मनोज कुमार (48) की साइकिल राम हजारी निवासी यूपी, सरायचंद्र हाल निवासी आनंद एवेन्यू नाम के व्यक्ति के साथ टकरा गई।

इसी बात को लेकर राम हजारी ने झगड़ा शुरू कर दिया और मनोज को बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं राम हजारी ने कैंची से मनोज पर वार करने शुरू कर दिए। तुरंत मनोज को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर मनोज की मौत हो गई। वारदात बुधवार रात करीब नौ बजे की है। सूचना मिलने पर थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर आरोपी राम हजारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार हो गया था। जानकारी मुताबिक मनोज कुमार राज मिस्त्री का काम करता था और बाबू कुमार नाम का व्यक्ति उसका हेल्पर था। मनोज यूपी का रहने वाला था  बुधवार को वह वापस नहीं लौटा तो मनोज का दामाद मंगल सिंह और पत्नी सीमा ढूंढने के लिए मनोज के घर गए। अभी वह लोग रणजीत एवेन्यू वेरका बूथ के करीब ही पहुंचे थे कि देखा कि आरोपी राम हजारी मनोज को पीट रहा था।

जबकि बाबू कुमार दोनों को छुड़वा रहा था। इतनी देर में आरोपी राम हजारी पास में स्थित घर से कैंची लेकर आया और मनोज पर वार करने शुरू कर दिए। मनोज की छाती और पेट में कई वार किए गए। इससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी राम हजारी मौके से फरार हो गया। वहीं अस्पताल ले जाने पर मनोज की मौत हो गई। मनोज के साथी बाबू कुमार ने बताया कि जब लोग काम से घर लौट रहे थे तो रास्ते में आरोपी के साथ साइकिल टकरा गई। आरोपी शराब के नशे में धुत था। इसी कारण आरोपी ने झगड़ा शुरू कर दिया। काफी समझाने की कोशिश की। मगर आरोपी नहीं माना और राम हजारी पर हमला कर हत्या कर दी। जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...