Breaking News

पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो रोधी अभियान शुरू, पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

पेशावर: पाकिस्तान ने सोमवार को देशव्यापी पोलियो रोधी अभियान शुरू किया। इसके तहत पांच साल से कम उम्र के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। पाकिस्तान को ऐसे देशों में गिना जाता हैं जहां पोलियो का प्रकोप सबसे अधिक है। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वयक राणा सफदर ने कहा कि अभियान देश के चार प्रांतों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान में भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। इस काम में दो लाख साठ हजार पोलियो उन्मूलन कर्मियों को शामिल किया जाएगा। पाकिस्तान पोलियो के सबसे अधिक प्रकोप वाले दुनिया के तीन देशों में शामिल है। पाकिस्तान के अलावा नाइजीरिया और अफगानिस्तान भी इस सूची में शामिल हैं। पाकिस्तान को ऐसे देशों में गिना जाता हैं जहां पोलियो का प्रकोप सबसे अधिक है। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वयक राणा सफदर ने कहा कि अभियान देश के चार प्रांतों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान में भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। इस काम में दो लाख साठ हजार पोलियो उन्मूलन कर्मियों को शामिल किया जाएगा। पाकिस्तान पोलियो के सबसे अधिक प्रकोप वाले दुनिया के तीन देशों में शामिल है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...