Breaking News

पत्नी मेगन के लिए सालों पुरानी परंपरा तोड़ेंगे प्रिंस हैरी, बॉक्सिंग डे शिकार कार्यक्रम में भाई के साथ शिरकत न करने का फैसला किया

लंदन: ब्रिटिश शाही घराने के प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन मार्कल के लिए सालों पुरानी परंपरा तोड़ देंगे। उन्होंने सैंड्रिंघम में प्रस्तावित बॉक्सिंग डे शिकार कार्यक्रम में भाई प्रिंस विलियम के साथ शिरकत न करने का फैसला किया है। शाही परिवार के सूत्रों के मुताबिक हैरी पिछले 20 साल से शाही परिवार के वार्षिक बॉक्सिंग डे शिकार कार्यक्रम में हिस्सा लेते आ रहे थे। हालांकि पशुप्रेमी मेगन से शादी के बाद उन्होंने पशु-पक्षियों के शिकार से दूर रहने का निर्णय लिया है। दरअसल, मेगन को खूनखराबे वाले खेल बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

वह तो फर और चमड़े के उत्पाद भी नहीं पहनतीं। उनके वॉर्ड्रोब में शामिल लेदर उत्पाद ‘फॉक्स लेदर’ से बने हुए हैं। ‘फॉक्स लेदर’ पशुओं की खाल के बजाय खास कपड़े, मोम, डाई और पॉलीयूथ्रेन से तैयार किया जाता है। प्रिंस विलयम और हैरी सालों से साथ में शिकार का लुत्फ उठाते आए हैं। दोनों भाइयों के रिश्ते को मजबूत बनाने में बॉक्सिंग डे कार्यक्रम की अहम भूमिका भी रही है। यही वजह है कि हैरी ने जब बॉक्सिंग डे कार्यक्रम से अलग रहने का फैसला सुनया तो विलियम खासे दुखी हो गए। उन्हें लग रहा है कि मेगन के प्यार में हैरी शाही परिवार और उसकी परंपराओं से दूर होते चले जा रहे हैं।

हैरी के बॉक्सिंग डे में हिस्सा लेने से इंकार करने के बाद पिता प्रिंस चार्ल्स बड़े बेटे विलियम का साथ देते नजर आएंगे। विलियम के बेटे जॉर्ज भी पिता की हौसलाअफजाई के लिए वहां पहुंच सकते हैं। बताया जाता है कि मेगन ने बीते साल जर्मनी में शिकार पर निकले हैरी को अल्टीमेटम दिया था कि वह उनमें और शिकार के शौक में से किसी एक को चुन लें। इसके बाद हैरी ने शिकार से दूरी बनाने की कसम खा ली।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...