Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम सिंह की पत्नी साधना, नम आखों से बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि

अशाेक यादव, लखनऊ। सपा संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार आज राजधनी लखनऊ स्थित पिपरा घाट में किया गया। इस दौरान उनके बेटे प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान मुलायम सिंह यादव, अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। पत्नी साधना गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण वो गाड़ी में ही बैठे रहे।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता यादव का निधन हो गया था। साधना सिंह के अंतिम संस्कार में पिपरा घाट पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पोस्ट कोविड समस्याओं से पीड़ित साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से लखनऊ लाया गया था। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का साल 2003 में ही निधन हो गया था। मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को पत्नी का दर्जा दिया था।

प्रतीक यादव साधना गुप्ता के पहले पति की संतान हैं। बाद में मुलायम सिंह ने प्रतीक यादव को अपना नाम दिया था। साधना गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान लंबे समय बाद अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव एक साथ दिखें। परिवार के पुरुष सदस्य घर से पिपराघाट तक साथ दिखे। साधना गुप्ता की अंतिम यात्रा मुलायम सिंह के गोमती नगर वाले आवास से निकली थी। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह के घर जाकर साधना गुप्ता के आखिरी दर्शन किये।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...