Breaking News

नॉन वेज या वेज, जानिए कौन-सा खाना पचने में कितना समय लेता है जिससे स्वाद भी बरकरार रहे और पेट भी दुरुस्त

कुछ लोग खाने के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं कि पेट भरा होने के बावजूद कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं। स्वाद के लिए खाया गया ऐसा खाना बाद में पाचन संबंधी कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है। नॉन वेज या वेज, जानें कितनी देर में पचता है कौन-सा आहार पाचन तंत्र को सुरक्षित रखने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन-सा खाना पचने में कितना समय लेता है, ताकि स्वाद भी बरकरार रहे और पेट भी दुरुस्त।
1. पानी
दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है, लेकिन इसके भी कुछ नियम हैं। खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के 45 मिनट बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। इसके अलावा, आप किसी भी समय पानी पी सकते हैं, क्योंकि पानी पचने में समय नहीं लेता। यह पीते ही जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है।

2. मछली
पकी हुई मछली को पचने में 40 से 60 मिनट का समय लगता है। यह चिकन और मटन के मुकाबले बहुत जल्दी पच जाती है।
3. सब्जियां
सब्जियों हर कोई खाता है। दोपहर और रात के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी सब्जियां आदि जरूर शामिल करें। इसे पचने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है।4. फल
फल और फलों का जूस भी पानी की तरह बहुत जल्दी पच जाता है। इसे डाइजेस्ट होने में 15 से 20 मिनट का समय लगता है।
5. दूध
दूध लिक्विड डाइट है, लेकिन इसे पचने में पानी या जूस से ज्यादा समय लगता है। दूध पचने में 120 मिनट का समय लेता है।
6. बीफ और मटन
नॉनवेज डाइट वेज के मुकाबले डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेती है। बीफ और मटन खाने के 3 घंटे बाद पचते हैं। जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर है, उन्हें मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा चिकेन के पचने में 90-120 मिनट का वक्त लगता है।
7. आलू
आलू वेजिटेरियन डाइट है, लेकिन इसे पचने में चिकन जितना ही समय लगता है। यह 90 से 120 मिनट में डाइजेस्ट होता है।

Loading...

Check Also

पीडीयू राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की प्रशिक्षण कार्यशाला सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित

मनोज श्रीवास्तव, लखनऊ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत स्टेट ...