Breaking News

नवंबर में इस तारीख से शुरू हैं शादी के लिए शुभ मुहूर्त, देखें तारीखें

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : हिंदू धर्म में किसी मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होते हैं. ऐसे में अगर बात शादी-विवाह की हो तो शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखा जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी से अगले चार महीनों के लिए भगवान विष्णु शयन में चले जाते हैं. ऐसे में इस दौरान शादी जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाता हैं. भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन शयन से जगते हैं और इसके बाद से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी 04 नवंबर, 2022 को है. जिसके बाद से शादी के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक शादी के लिए कब-कब शुभ मुहूर्त हैं.

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से जगते हैं तो शादियों का लग्न शुरू हो जाता है. इस बार देवउठनी एकादशी 4 नवंबर को है. वैसे तो देवउठनी एकादशी के दिन से ही विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रह की स्थिति शादी के लिहाज से सही नहीं माना जा रहा है. ऐसे में इस बार देवउठनी एकादशी के दिन शादी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है.

नवंबर 2022 शादी मुहूर्त 

21 नवंबर 2022
24 नवंबर 2022
25 नवंबर 2022
27 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 शादी मुहूर्त 

2 दिसंबर 2022
7 दिसंबर 2022
8 दिसंबर 2022
9 दिसंबर 2022
14 दिसंबर 2022 

जनवरी 2023 शादी मुहूर्त


15 जनवरी, 2023
18 जनवरी, 2023
25 जनवरी, 2023 
26 जनवरी, 2023 
27 जनवरी, 2023
30 जनवरी, 2023
31 जनवरी, 2023

फरवरी 2023 शादी मुहूर्त

6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23 और 28 फरवरी 2023

मार्च 2023 शादी मुहूर्त 

6, 9, 11 और 13 मार्च 2023

विशेष : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. सूर्योदय भारत समाचार सेवा इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Loading...

Check Also

कल रात मैंने एक सपना देखा…मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष : अतुल मलिकराम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : पिछले कई दिनों से समाचार चैनलों, सोशल मीडिया और सुबह ...