Breaking News

नरेश उत्तम पटेल ने मऊ विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, सपाईयों से की अपील

मऊ: जिले में घोसी विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश में स्तरीय नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही यहां से सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। इसके अलावा सभी सपाईयों से उनकी जीत में दिनों रात एक कर देने की अपील की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की 11 सीटों के उपचुनाव को हम लोग जीत रहे है। यहां के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी समर्थन कर रही है। उनको जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। सभी सपाई उनकी जीत में लगे हुए हैं। समाजवादी पार्टी उनके चुनावी चिन्ह चाबी का प्रचार कर रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही सभी को निर्देशित किया है कि वो सुधाकर सिंह का चुनाव प्रचार करे और उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही यहां से सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। इसके अलावा सभी सपाईयों से उनकी जीत में दिनों रात एक कर देने की अपील की।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...