Breaking News

नदी में नाव पलटने से एक महिला की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग लापता

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चननिया गांव के समीप किऊल नदी में एक नाव पलट गई। बुधवार सुबह घटी इस घटना में नाव सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग डूब गए हैं, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 25 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें अधिकांश महिला एवं बच्चे शामिल थे। जानकारी के अनुसार सुबह चनननिंया गांव के 25 से अधिक लोग नाव पर सवार होकर नदी के उस पार खेत जा रहे थे।

क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के चलते नाव डूब गई, जिसमें आधा दर्जन लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। नदी किनारे प्रखंड और थाना स्तर के पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंच गए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढवाने की बात कही है। पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसा क्षमता से अधिक भार होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि नाव पर सवार लोग खेत जा रहे थे तभी नदी में नाव पलट गई और सभी हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से उर्मिला नाम की महिला का शव नदी से निकाला गया है।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...