Breaking News

देश में 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 22,771 नए मामले, 442 लोगों की मौत

अशाेेेक यादव, लखनऊ। लगातार तमाम तरह की कोशिशें करने के बावजूद भी  भारत में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 22 हजार 771 नए मामले सामने आए। वहीं, 442 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ भारत में शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 6 लाख 48 हजार 315 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 हजार 655 हो गई है। देश में कोरोना के 2 लाख 35 हजार 433 एक्टिव केस हैं।

बढ़ते मामलों के बीच चिंता का विषय है कोरोना पॉजिटिविटी का बढ़ना। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3 जुलाई को पूरे देश में 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट किए गए इसी के साथ अब तक हुए टेस्टों की संख्या बढ़कर 95 लाख 40 हजार 132 हो गई है।

बता दें पॉजिटिव रेट बढ़कर 9.39 फीसदी पर पहुंच गया है जोकि कल 9 फीसदी के नीचे था।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां पिछले दो दिनों से 6300 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

इसी के साथ अब महाराष्ट्र में पीड़ितों की संख्या 1 लाख 93 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 198 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 8376 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...