Breaking News

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 454961 हुई, रिकवरी दर 56.63 फीसदी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात तक 4.54 लाख के पार पहुंच गयी। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की दर भी निरंतर बढ़ती ही जा रही है। देश में मंगलवार को संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 56.67 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 3.18 फीसदी रही।

‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 454961 मामलों की मं‍गलवार तक पुष्टि हो चुकी है जबकि सुबह यह संख्या 440215 थी। अब तक कुल 257835 मरीज स्वस्थ हुये हैं जबकि करीब 14454 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 182616 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 22 जून तक की स्थिति रिपोर्ट से पता चला है कि वैश्विक महामारी कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भारत ‘प्रति लाख आबादी पर सबसे कम मौतों’ वाले देशों में से एक है।

भारत में प्रति लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हो रही है, जबकि वैश्विक औसत इससे छह गुना से भी अधिक 6.04 है। ब्रिटेन में प्रति लाख आबादी पर कोविड-19 से संबंधित मौतों के 63.13 मामले दर्ज किए गए हैं और स्पेन, इटली तथा अमेरिका में यह आंकड़ा प्रति लाख 60.60, 57.19 और 36.30 व्यक्ति है।

कोरोना की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संंक्रमण के 3214 मामले दर्ज किये गये और 248 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 139010 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6531 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1925 रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 69631 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की महामारी ने कहर बरपा रखा है और संक्रमण तथा मौत के लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ अब यह देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में रिकाॅर्ड 3947 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66602 हो गया।

इसी अवधि में 68 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2301 हो गयी। मृतक संख्या के हिसाब से भी दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। राजधानी में 39313 मरीज रोगमुक्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित तमिलनाडु में संक्रमितों की कुल संख्या अब 64603 पर पहुंच गयी है और अब तक इस वायरस से 833 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 35339 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 28429 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1711 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 20521 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुये हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 18322 मामले सामने आए हैं तथा इस वायरस से से 569 लोगों की मौत हुई है जबकि 11601 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 15431 हो गयी है और अब तक 356 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12040 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में 14728 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 580 लोगों की मौत हुई है और अब तक 9218 लोग स्वस्थ हुये हैं। मध्य प्रदेश में 12,261 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 525 लोगों की इससे मौत हुयी है जबकि 9335 लोग स्वस्थ हुए हैं।

हरियाणा में 11520 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 178 लोगों की मौत हुयी है। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में 9721 और आंध्र प्रदेश में 9834 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 150 और 119 है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6236 हो गई है और अब तक इससे 87 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बिहार में अब तक 7974 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54 लोगों की मौत हुई है।

जबकि पंजाब में 4397 संक्रमित हुए हैं और 105 लोगाें की मौत हुयी है। उत्तराखंड में 29, केरल में 23, ओडिशा में 24, झारखंड में 11, छत्तीसगढ़ में 12, असम में नौ , पुड्डुचेरी में नौ, हिमाचल प्रदेश में सात, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो जबकि त्रिपुरा, लद्दाख, और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...