Breaking News

देश में कोरोना मामले 54.71 लाख के पार, 43.79 लाख स्वस्थ

अशाेक यादव, लखनऊ। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 54.71 लाख से अधिक हो गयी है। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में रोगमुक्त लोगों की संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों में भी कमी आयी।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार देर रात तक 73,531 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 54,71,761 हो गयी है। इस दौरान 984 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 87,758 हो गयी है। राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 80,044 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 43,79,765 हो गयी है।

देश में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले आज 7366 की और कमी के बाद 10,03,458 रह गई है। महाराष्ट्र 2,91,238 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 98,043 मामले और आंध्र प्रदेश में 78,836 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 18.33 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 80.04 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.60 फीसदी है।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 6,242 और घटकर 2,91,238 हो गयी। राज्य में रिकॉर्ड 26,408 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 8,84,341 हो गयी है।राज्य में रिकॉर्ड 455 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,671 हो गयी है। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 7738 नये मामले सामने आने और इस दौरान 10,608 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मरीजाें की संख्या में कमी आई और सक्रिय मामले 78,836 हो गए। राज्य में अब तक 5359 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या 5,41,319 हो गयी है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 81191 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख को पार कर 5,19,537 हो गयी है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 98,043 है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 8023 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,13,452 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में रविवार को 8611 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना संक्रमण और मौत के मामले मेें देश में तीसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामले 5,36,477 हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 8751 हो गयी है। वहीं राज्य में अब तक 4,81,273 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 65,954 हो गये हैं तथा इस महामारी से 5047 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,83,274 मरीज ठीक हुए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार 3,812 मरीजों के सामने आने से राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2,46,711 हो गई। इस दौरान 3,742 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,09,632 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 37 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,982 हो गयी है।

पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 52,405 लोगों जांच की गईं और इसमें पाॅजिटिव दर 7.27 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 25,55,007 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 1,34,4,74 है। दिल्ली में कुल जांच में पाजिटिव दर 9.66 प्रतिशत पाई जा रही है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3177 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,25,137 हो गयी लेकिन इस दौरान 2,958 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 24,806 रह गयी। राज्य में इस महामारी से अब तक 4,359 लोगों की मौत हुई है जबकि अब तक 1,95,972 लोग स्वस्थ हुए हैं।

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 4,330 नये मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 33,451 हो गये हैं और 754 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 145,675 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के 2137 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,71,306 हो गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 30,573 हो गए हैं और अब तक 1033 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,39,700 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

असम में रविवार को 1227 नए मामले सामने आए। राज्य में 28,780 सक्रिय मामले है। आज 1795 मरीज स्वस्थ हुए है और अब तक कुल 127335 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 156,680 है। केरल में आज कोरोना के 4696 नये मामले सामने आए और 2751 मरीजों के स्वस्थ हुए है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 39,418 है। राज्य में अब तक 536 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 95,698 हो गयी है।

बिहार में सक्रिय मामले घटकर 13,234 हो गए हैं। राज्य में अब तक 864 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,54,443 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। गुजरात में सक्रिय 16,142 हैं तथा 3,320 लोगों की मौत हुई है और 103,875 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 22,278 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 72,598 हो गयी है जबकि अब तक 2,813 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज 2,225 नये मामले सामने आये हैं। पंजाब में अब तक 97,689 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1943, राजस्थान में 1322, जम्मू-कश्मीर में 1001, हरियाणा में 1149, झारखंड में 615, छत्तीसगढ़ में 664, उत्तराखंड में 491, पुड्डुचेरी में 448, गोवा में 342, त्रिपुरा में 239, चंडीगढ़ में 120, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 55, हिमाचल प्रदेश में 114, लद्दाख में 49, मणिपुर में 55, नागालैंड में 10, मेघालय में 36, अरुणाचल प्रदेश में 13, सिक्किम में 28 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...