Breaking News

देश में किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम मोदी सरकार में हुआ: जेपी नड्डा

अशाेक यादव, लखनऊ। वाराणसी में रविवार को काशी क्षेत्र के दफ्तर का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया। नड्डा ने रिमोट से ही प्रयागराज के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि किसानों के लिए सबसे ज्यादा मोदी सरकार ने किया है।

किसान सम्मान योजना, किसान बीमा योजना, नीम कोटेड यूरिया सबकुछ मोदी सरकार में हुआ। आज उत्तर प्रदेश हर योजना में सबसे आगे है। किसान सम्मान निधि से लेकर तमाम योजनाएं सबसे ज्यादा यहां कारगर हुईं। 

नड्डा ने कहा कि कोरोना ने अमेरिका और यूरोप दोनों को बर्बाद कर दिया लेकिन भारत में नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन समय पर लगाकर  उससे शानदार लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में गरीबों को मार्च से लेकर नवंबर तक मुफ्त इलाज दिया गया। गरीबों के खाते में रुपये भेजकर उनकी मदद की गई। 

नड्डा ने कहा कि आज इस भव्य क्षेत्रीय कार्यालय के बन जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना विकास करने का मौका मिलेगा। नड्डा ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी काशी से सांसद बने और प्रधानमंत्री बने तो कहा था कि लंबे समय तक पार्टी का संगठन देखता रहा। हमारी पार्टी के संगठन दो कमरे से चलते थे। आज पार्टी का विस्तार हुआ है।

सबसे ज्यादा सीटें लेकर पार्टी की अपनी सरकार बनी है। इसलिए हर जिले में अपना भव्य कार्यालय होना चाहिए। तब उन्होंने लक्ष्य रखा था कि सात सौ से अधिक कार्यालय बनेंगे। आज देश में 400 सौ कार्यालय बन चुके हैं। यूपी में 80 में से 51 कार्यालय बन चुके हैं। अक्तूबर तक सभी 80 कार्यालय बन जाएंगे।

ये कार्यालय कार्यकर्ताओं के विकास के लिए माध्यम बनेंगे। इस कार्यालय में कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था से लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग और ई लाइब्रेरी से लेकर डिजिटल दुनिया की हर आवश्यकता से सुसज्जित है। नड्डा ने कहा कि संगठन चलाने के लिए अन्य चीजों के साथ ही कार्यालय की भी आवश्यकता होती है। आज उसी आवश्यकता की पूर्ति हो रही है। 

नड्डा ने कहा कि आज सभी नेशनल पार्टियां रीजनल पार्टी बन गईं। हर पार्टी परिवार की पार्टी बन गई। केवल भाजपा ही कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कभी संकट भी आया तो भाजपा ने आपदा को अवसर में बदल दिया। नड्डा ने कहा कि हम यहां सत्ता की राजनीति के लिए नहीं हैं। सत्ता हमारा साधन है। हम भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने आए हैं। 

नड्डा ने कहा कि हमसे 80 के दशक में आर्थिक दृष्टिकोण पूछा जाता था। तब हम दीनदयाल जी के आत्ममानववाद के बारे में बताते थे। तब अन्त्योदय का हमारा लक्ष्य बना था। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ही लक्ष्य रखा गया।

अटल जी की सरकार में अन्त्योदय अन्न के रूप में आगे बढ़ाया। मोदी जी की सरकार में हमने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर काम किया गया। तमाम योजनाओं के जरिये हर गरीब के कल्याण के लिए काम किया गया। पहले लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए परेशान रहते थे। आज आयुष्मान योजना से लाखों लोगों को राहत मिली है। 

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...