Breaking News

देश की विकासगाथा आगे ले जाने का अभियान है मेरी माटी मेरा देश- सत्यदेव पचौरी

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, कानपुर: सांसद सत्यादेव पचौरी ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। अब हम चांद पर भी पहुँच चुके हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीति व सुशासन से संभव हुआ है। यह बात सांसद ने दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के उदघाटन के बाद अपने सम्बोधन में कही।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, बांदा द्वारा शहर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश (मिट्टी को नमन वीरों का वंदन) अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में आतंकियों से लोहा लेने वाले भारतीय सेना के कर्नल (रि०) ज़ाहिद सिद्दीकी का सम्मान किया गया। अपनी वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित कर्नल ज़ाहिद ने 38 वर्षों से अधिक भारतीय सेना में रह कर कई सफल सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि अपने प्रदेश के वैज्ञानिक जिन्होने इसरो में चंद्रयान की सफल गाथा लिखने में अपना योगदान दिया है। उन्हें प्रदेश में सम्मानित करना चाहिए। उन्होने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान है नौजवानों को विकास के महत्व को समझाने का। अगर युवा हो रहे विकास के महत्व को समझेंगे नहीं तो प्रगति बेकार है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही प्रधानमंत्री ने यह अभियान शुरू किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। साथ ही विद्यालय की वाटिका में सांसद सत्यदेव पचौरी ने पौधरोपण किया व अमृत कलश पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल पर सांसद ने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलवाई।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डीसी शुक्ला ने कहा कि अपना देश विश्व में अकेला ऐसा देश है जिसने विश्व में सर्वाधिक प्रगति की है। वो भी अलग-अलग संस्कृति के साथ। उन्होने कहा कि मिट्टी हमारी अस्मिता है। और हमारी अस्मिता हमारी माटी के साथ जुड़ी हुई है।

कार्यक्रम में उपस्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रबन्धक व वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य शंकर वाजपेई ने कहा कि इस भव्य चित्र प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पुनः जीवित हो गई। इस कालखंड में हमारे देश ने अतुलनीय प्रगति की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर विभा दीक्षित ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने कहा कि हमारा अस्तित्व हमारे देश से है। एक मां हमें जन्म देती है और एक माँ पोषण देती है। हमें गर्व है भारतीय होने पर। साथ ही गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विभाग द्वारा एक चित्रकला, गायन, नृत्य व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी 20 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विजेता छात्र थे योगराज शर्मा, अनुष्का यादव, रजत वर्मा, अग्रिका शर्मा, ऋत्विका सिंह, भाव्या त्रिपाठी, पीयूष कुमार, अभिषेक गुप्ता, विराट खरे, आराध्या यादव, विनीत गुप्ता, शैली गुप्ता, अंकुर पांडे, केशव झा, प्रिंस गुप्ता, देवांश मिश्रा, मृत्युंजय दुबे, अंकुश पाल, अरुण व अर्श चतुर्वेदी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे वरिष्ठ पत्रकार जीपी वर्मा, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य बृज मोहन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह व अन्य विशिष्ठजन उपस्थित थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की घोषणा अपने मन की बात कार्यक्रम में की थी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वालों की याद में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में दिनांक 25 अगस्त को कानपुर नगर में सांसद सत्यदेव पचौरी विभिन्न युद्ध व सैन्य अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के परिजन को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन सभागार में सम्मानित करेंगे।

गौरतलब है कि इस तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 23 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर, पोस्टर, स्टिकर लगाए गए। साथ ही लोगों को हैंडबिल व पैम्फलेट के माध्यम से भी विषयागत पाठ्य सामग्री वितरित की गई। जन-जागरूकता रथ के माध्यम से भी शहरवासियों को मेरी माटी मेरा देश के बारे में बताया जा रहा है।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...