Breaking News

देश का दुर्भाग्य है कि देश चुनी हुई सरकारों से नहीं बल्कि बुलडोजर से चलाया जा रहा है- सुरजेवाला

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में नगर निगम की तरफ से अवैध अतिक्रमण पर चलाए गए बुलडोजर और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस पर दो हफ्ते के लिए अंतरिम रोक के आदेश के बाद अब विपक्षी दलों की तरफ से केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोला जा रहा है।

कांग्रेस ने इसको लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि क्या इस देश में कानून बचा है? कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि देश चुनी हुई सरकारों से नहीं बल्कि बुलडोजर से चलाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आप कोई भी हो कानून में अनिवार्य है कि आपका घर गिराने के लिए नोटिस देना होता है। पर अगर आप ऐसी कार्यवाई का मापदंड धर्म को बना लेंगे तो इससे निंदनीय काम कुछ और हो नहीं सकता।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...