Breaking News

दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की उपलब्धि फिर दुबई के नाम

दुबई : दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की उपलब्धि एक बार फिर दुबई के नाम रही। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए अब भी दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बना हुआ है। हवाई अड्डे ने सोमवार को कहा कि उसने 2018 में 8.9 करोड़ यात्रियों का स्वागत किया। वर्ष 2017 में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 8.8 करोड़ थी। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पहली बार 2014 में अंतर्राष्ट्रीय यातायात में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के तौर पर लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पछाड़ा था। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तबसे अपनी इस उपलब्धि को बरकरार रखा है और यहां से करीब 75 एयरलाइंस अपनी उड़ानों को संचालित करती हैं।

जॉर्जिया में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कुल मिलाकर दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना हुआ है। वर्ष 2017 में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 8.8 करोड़ थी। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पहली बार 2014 में अंतर्राष्ट्रीय यातायात में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के तौर पर लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पछाड़ा था। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तबसे अपनी इस उपलब्धि को बरकरार रखा है और यहां से करीब 75 एयरलाइंस अपनी उड़ानों को संचालित करती हैं। जॉर्जिया में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कुल मिलाकर दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना हुआ है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...