Breaking News

दिल्ली-NCR में गरज के साथ हो सकती है बारिश, नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने के अंत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए गए हैं। दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को तापमान 36 डिग्री के पार चला गया। इस कारण से मार्च में इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। तेज धूप के बीच धूल भरी हवाएं भी राहत नहीं दे सकी। अधिकतम तापमान 36. 9 व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट होगी, जिसके बाद एक बार फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा। शुक्रवार को तेज झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल रहे।

मार्च में इससे भी अधिक पारा 2018 में 29 मार्च को 38.6 और 2017 में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2011 से 2016 तक मार्च में कभी भी अधिकतम तापमान इतना ऊपर नहीं गया। इस दौरान तापमान 32 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में राहत नहीं मिलेगी। 31 मार्च और 1 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

Loading...

Check Also

अनंत वैभव के शानदार खेल से रेलवे ऑफिसर्स ने लगाया जीत का चौका

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : यहां करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही लीग ...