Breaking News

थाईलैंड के राजा का राजतिलक शुरू, कुछ दिन पहले की थी चौथी शादी

बैंकॉक: थाईलैंड के राजा महा वाजीरालोंग्कोर्न को आधिकारिक रूप से राजा बनाने के लिए राजतिलक से जुड़े महीनों लंबे चलने वाले अनुष्ठान और रीति-रिवाजों की शुरुआत हो गई है। महा वाजीरालोंग्कोर्न राम 10 के रूप में जाने जाते हैं। इससे जुड़ा अंतिम कार्यक्रम अक्टूबर में होगा। इससे पहले वाजीरालोंग्कोर्न के पिता भूमीबल अदुल्यदेज की ताजपोशी पांच माई, 1950 को हुई थी। उनकी मौत 2016 में 88 साल की उम्र में हो गई थी। राजतिलक की तैयारी की शुरुआत अप्रैल में हुई थी। इस दौरान पूरे देश से आशीर्वाद के रूप में जल का संग्रह किया गया था। जिसका इस्तेमाल इस सप्ताह होने वाले कार्यक्रमों में किया जाएगा।

राजा वाजीरालोंग्कोर्न ने अपने ताजपोसी के कुछ वक्त पहले ही अपने निजी सुरक्षा गार्ड की डिप्टी कमांडर से शादी करते हुए उसे अपनी रानी बना लिया था। इस बात की पुष्टि खुद राजघराने ने कि राजतिलक से पहले वाजीरालोंग्कोर्न ने अपने बॉर्डीगार्ड सुथिदा तिदजई से शादी कर ली है। इससे पहले भी राजाकी तीन शादी हो चुकी है और उनके 7 बच्चे भी हैं। लेकिन इनकी शादी काफी ज्यादा दिन तक नहीं चली जिसके बाद उनका तीनों पत्नियों से तलाक भी हो गया है। इससे जुड़ा अंतिम कार्यक्रम अक्टूबर में होगा। इससे पहले वाजीरालोंग्कोर्न के पिता भूमीबल अदुल्यदेज की ताजपोशी पांच माई, 1950 को हुई थी। उनकी मौत 2016 में 88 साल की उम्र में हो गई थी। राजतिलक की तैयारी की शुरुआत अप्रैल में हुई थी। इस दौरान पूरे देश से आशीर्वाद के रूप में जल का संग्रह किया गया था ।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...