Breaking News

डायबिटीज और बीपी की देसी दवा है जामुन, डैंड्रफ का भी रामबाण इलाज, जानिए फायदे

गर्मियों में लोग आम के अलावा जामुन खाना भी बहुत पसंद करते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाला वाला यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। इतना ही नहीं, इसका सेवन आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम भी करता है। चलिए आज हम आपको जामुन के कुछ ऐसे फायदे बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप इसे रोजाना खाना शुरू कर देंगे।
जामुन के न्यूट्रिशन
इसमें 62 कैलोरी के अलावा 0.7 ग्राम फैट होता है। इसके अलावा इसमें 0% कोलेस्ट्रॉल, 85% पानी, 1.4 उह सोडियम, 233.3 उह पोटेशियम, 14% कार्बोहाइड्रेट, 32% डाइटरी फाइबर, 7ह शुगर, 4% प्रोटीन, 6% विटामिन ए, 50% विटामिन सी, 4% कैल्शियम, 4% आयरन और 7% मैग्निशियम होता है।
जामुन के फायदे
कैंसर से बचाव
एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी कैंसर गुणों से भरपूर जामुन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है, जिससे आप इस बीमारी से बचे रहते हैं।
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
इसके बीजों का पाउडर बनाकर रोजाना गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। साथ ही इसमें शुगर का मात्रा ना के बराबर होती है, जिसके कारण डायबिटीज मरीज इसका सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं।ब्लड प्रेशर
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो रोजाना इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार है।
पाचन क्रिया को रखे दुरुस्त
इस मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं आम देखने को मिलती है लेकिन जामुन का सेवन पाचन क्रिया को मजबूत करता है, जिससे आप एसिडियी, कब्ज और दस्त जैसी परेशानियों से बचे रहते हैं।
लिवर को करे डिटॉक्स
जामुन का सेवन करने से लिवर डिटॉक्स होता है। साथ ही यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
दिल को रखे स्वस्थ
इसमें एंथोसाइनिडिंस, ऐलेजियेक एसिड और एंथोसायनिंस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो धमनियों के कार्यों को बेहतर बनाते हैं। इससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।
पथरी की समस्या
जामुन के बीजों से बने पाऊडर को रोजाना गुनगुने पानी के साथ लेने से किडनी स्टोन की समस्या भी दूर होती है। आप चाहे तो इसके पाऊडर को दही के साथ भी खा सकते हैं।
दांतों के लिए फायदेमंद
जामुन दांतों को स्वस्थ बनाने में भी फायदेमंद है। रोजाना जामुन के पाउडर का मंजन करने से दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
जामुन के ब्यूटी बेनिफिट्स
ग्लोइंग स्किन
विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर जामुन का सेवन स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।
त्वचा को करे हाइड्रेट
इसमें 85% पानी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान नहीं होती, जिससे आप दाग-धब्बे, पिंपल्स और मुहांसे जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।
रंगत निखारे
जामुन की गुठलियों के पाऊडर में बेसन व दूध मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। इसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक को लगाने से त्वचा में निखार आएगा।
डैंड्रफ का इलाज
जामुन में विटामिन सी होता है जो कि कोलेजन को पैदा करने में मददगार होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट बालों को प्रदूषण और सूर्य की किरणों के बुरे असर से बचाता है और बालों को खूबसूरत बनाए रखता है। साथ ही नींबू के रस में इसका पाऊडर मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।
गुणकारी जामुन के भी हैं कुछ नुकसान
-जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
-जामुन खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
-दिनभर में 200 ग्राम से ज्यादा इस फल को नहीं खाना चाहिए।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...