Breaking News

टीम इंडिया को आठवीं सफलता, इंग्लैंड का स्कोर 545/8

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

कप्तान जो रूट की पारी की बदौलत इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। लेकिन रूट अपने टेस्ट करियर के पांचवें दोहरे शतक के करीब हैं। उसने 8 विकेट खोकर 545 रन बना लिए हैं।

-इशांत शर्मा ने दो गेंदो पर दो विकेट लेकर भारत को राहत की सांस दिलाई है। उन्होंने पहले खतरनाक दिख रहे जोस बटलर को 30 रनों पर आउट किया और फिर जोफ्रा आर्चर को शून्य पर पवेलियन भेजा। 528 रनों पर इंग्लैंड के आठ विकेट गिर गए हैं।

-इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार हो गया है। बटलर 22 और बेस तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर तीन चौके जड़ चुके हैं।

-जोस बटलर 17 और डोमनिक बेस एक रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 493 रन हो गया है। बटलर आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने 100वें टेस्ट में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का पाकिस्तान के इंजमाम उल हक़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इंजमाम ने मार्च 2005 में अपने 100वें मैच में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ 184 रन बनाये थे और रुट ने भारत के खिलाफ चेन्नई में पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को इंजमाम का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। रुट ने छक्का मारकर दोहरा शतक पूरा किया।

उनका यह पांचवां और पिछले तीन टेस्टों में दूसरा दोहरा शतक है। रुट ने इस दौरे पर आने से पहले श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 228 और दूसरे टेस्ट में 186 रन बनाये थे। इस टेस्ट में रुट 377 गेंदों में 218 रन बनाकर आउट हुए।

-मैच के 154वें ओवर में शाहबाज नदीम ने भारत को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। नदीम ने जो रूट को 218 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। क्रीज पर जोस बटलर और डॉम बेस मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर-478/6

-टीम इंडिया को आखिरकार सफलता हाथ लगी है। स्टार स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के पोप को 34 रन पर पवेलियन भेजा। अश्विन का ये मैच में दूसरा विकेट है। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 474 रन है।

-इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की शानदार बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के गेंद पर छक्का जड़कर अपने 200 रन पूरे किए। उनके करियर का ये पांचवां दोहरा शतक है। पिछले तीन टेस्ट में उनका ये दूसरा दोहरा शतक है। जो रूट का बेस्ट स्कोर 254 है। 144 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 445-4 है।

-इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 420 रन है। रूट 188 रन पर पहुंच चुके हैं और पोप 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

-इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वो 181 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ पोप दे रहे हैं, जो 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 137 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 410-4 है।

-इंग्लैंड की पारी के 400 रन पूरे हो गए हैं। पारी के 132वें ओवर में इंग्लैंड ने ये हासिल किया। कप्तान जो रूट 175 और पोप 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 132 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 400 रन है।

-इंडिया को बड़ी कामयाबी मिल गई है। स्टोक्स नदीम की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में पवेलियन वापस जा रहे हैं। स्टोक्स ने 118 गेंद में 82 रन की पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 387 रन है। रूट 168 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Loading...

Check Also

अनुरूप स्पोर्ट्स फेस्ट में छात्र और शिक्षकों का अलग अंदाज़, मालवांचल यूनिवर्सिटी में 4 अप्रैल को फाइनल मुकाबले

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इंदौर : मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा अनुरूप स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया ...