Breaking News

जापान में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन में कई घर बहे, 20 लोग लापता

टोक्यो। जापान के शिज़ुओका प्रान्त में हाल में हुए भूस्खलन के तुरंत बाद और नए भूस्खलन की आशंका को देखते हुए शनिवार को 35,500 से अधिक लोगों के घरों को खाली करा कर सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक भूस्खलन के कारण अटामी शहर में करीब 20 लोग लापता हैं जबकि 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह घटना भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुई है।

क्योदाे समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शिज़ुओका के अधिकारियों ने प्रांत के कई क्षेत्रों के लिए उच्चतर आपातकालीन चेतावनी घोषित किया है। जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...