Breaking News

जन विश्वास यात्रा में बोले अमित शाह, सपा-बसपा ने 15 सालों में कर दी थी पश्चिमी यूपी की हालत खराब

अशाेक यादव, लखनऊ। सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार सेकेंड के मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जन विश्वास सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार ने 15 साल राज किया, उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हालत खराब कर दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होने लगे थे। आज पलायन करने वाले पलायन कर गए हैं, जनता को डरने की जरूरत नहीं है।

गृहमंत्री ने कहा कि  मैं 4 दिन से उत्तर प्रदेश में घूम रहा हूं, ये मेरी 9वीं सभा है। जहां भी जाता हूं, ऐसा ही जनसैलाब दिखाई पड़ता है। ये जनसैलाब बताता है कि यूपी में फिर से भाजपा जीतने वाली है।

अमित शाह ने कहा कि मैं अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता आपसे हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे, लेकिन वो जवाब नहीं देते। मैं जवाब देता हूं अखिलेश बाबू के शासन में 700 दंगे हुए थे। ये मेरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरा लहूलुहान करके रख दिया था। यहां पर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बलात्कार के बाद कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती है। लेकिन माताओं की सुरक्षा और बहनों का सम्मान भाजपा का वचन है उत्तर प्रदेश की जनता को। किसी की हिम्मत नहीं है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माताओं बहनों से छेड़खानी कर पाए।

अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ने का क्षेत्र है, लेकिन इनकों तो गन्ने का पता ही नहीं है,ये केवल जिन्ना जिन्ना करते रहते थे। इनके शासन काल में गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था। भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 90% गन्ना किसानों का भुगतान किया।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक नई प्रकार की प्रयोगशाला (LAB) बनाई थी।
सपा की LAB का मतलब है-
L- लूट
A- आतंकवाद
B- भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि सपा वाले उत्तर प्रदेश का विकास ही नहीं कर सकते। बहन जी की तो अभी ठंड ही नहीं गयी है। अरे चुनाव आ गया है, बहन जी थोड़ा बाहर भी आ जाओ।

अमित शाह ने कहा कि सपा और बसपा उत्तर प्रदेश को फिर से एक बार जंगलराज की ओर ले जाएगी। जबकि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सबसे आगे निकला है। एक और 5 वर्ष दे दीजिए उत्तर प्रदेश देश का नंबर 1 राज्य बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बलात्कार पर कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। जबकि भाजपा का वचन है माताओं की सुरक्षा और बहनों का सम्मान। अखिलेश बाबू के शासन काल में उत्तर प्रदेश में 700 दंगे हुए थे। चौधरी चरण सिंह का ये क्षेत्र पूरा लहूलुहान करके रख दिया था। जबसे योगी जी की सरकार बनी है, तबसे दंगा करने वालों की आंख उठाकर देखने की भी हिम्मत नहीं है।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...