Breaking News

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित, 74 हस्तियों को मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता जीतने नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति से पद्मश्री मिला है। वहीं, गायिका सुलोचना चव्हाण को भी पद्मश्री दिया गया। राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान 74 हस्तियों को मिलेगा। आपको बता दें कि सरकार ने इस साल 128 पद्म पुरस्कार के लिए लोगों के नाम का ऐलान किया था। पहले चरण में 21 मार्च को 54 हस्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि जैसे विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ प्रदान किया जाता है। उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ दिया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

नीरज चोपड़ा देश के एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहली बार एथलेटिक्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है। इससे पहले भी 2018 में एशियाई कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मैडल का खिताब अपने नाम किया था।

Loading...

Check Also

बाबूराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप – 2023 का शुभारंभ………..

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय ...