Breaking News

गोमती एक्सप्रेस का संचालन शुरू

राहुल यादव, लखनऊ।  सोमवार (01.06.2020) से 100 जोड़ी  विशेष रेल गाड़ियों के संचालन की व्यवस्था निर्धारित की है। विशेष गाड़ी संख्या 02419 (लखनऊ-नई दिल्ली) गोमती एक्सप्रेस आज लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन से अपने नई दिल्ली की ओर अपने निर्धारित समय सुबह 06:00  बजे पर रवाना हुई। वहीँ दूसरी ओर जन जीवन को सामान्य स्तर पर लाने में भी यह व्यवस्था एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी।                                                                                                             

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक जगतोष शुक्ला यात्रा प्रारंम्भ करने से पूर्व समस्त यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, मास्क इत्यादि समस्त आवश्यक औपचारिकताओ को पूर्ण करने के उपरांन्त 583 यात्रियों ने यात्रा आरम्भ की, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खान-पान एवं प्रतीक्षालय की सुविधा भी उपलब्ध थी। गाड़ी मंडल के अगले स्टेशन उन्नाव पर पहुंची जहाँ से 51 यात्रियों ने यात्रा आरम्भ की। यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल-पनकी- रूरा –झींझक-फफूंद- इटावा-शिकोहाबाद जंक्शन-फिरोजाबाद-टूंडला जंक्शन-हाथरस जंक्शन-अलीगढ़-खुर्जा जंक्शन-गाज़ियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। 

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...