Breaking News

कोरोना वायरस से देश में तीसरी मौत, मुंबई में 64 वर्षीय मरीज की गई जान

लखनऊ, 17 मार्च। भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हुई है। मुंबई में 64 वर्षीय मरीज की जान चली गई। वहीं, भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है।

मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा और कर्नाटक में नए मामले सामने आए। नोएडा में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले बीती रात कर्नाटक में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने आए थे कर्नाटक के मंत्री ने कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। एक बेंगलुरु और एक कलबुर्गी में पॉजिटिव मरीज पाया गया है। दोनों का इलाज जारी है।

वहीं, सोमवार शाम तक कई राज्यों में नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई थी। इसके मद्देनजर ओडिशा सहित कई राज्यों ने नए सिरे से पांबदी लगाई और 18 मार्च से यूरोपीय संघ और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार को दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों मरीज नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी के हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में फ्रांस से वापस आई है जो पहले से ही आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन  के मुताबिक कोरोना वायरस से 135 देशों के एक लाख 70 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं और 7000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आये हैं। राज्य प्रशासन ने कुछ प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थलों को एहतियातन बंद करने का फैसला किया है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...