Breaking News

कोरोना के कारण फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप रद्द, अब 2023 में होगा आयोजन

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने अगले वर्ष इंडोनेशिया में होने वाले विश्व कप अंडर-20 और पेरू में होने वाले अंडर-17 विश्व कप को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे के कारण रद्द करने का निर्णय किया है।

फीफा ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान जारी कर कहा कि इन दोनों देशों में ये चैंपियनशिप अब वर्ष 2023 में आयोजित की जाएंगी। फीफा ने कहा, “कोरोना महामारी के खतरे के कारण फीफा परिषद के ब्यूरो ने अंडर 17 और अंडर-20 विश्व कप के वर्ष 2021 संस्करण को रद्द करने का निर्णय किया है।”

फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप के पिछले संस्करण 2019 में हुए थे। अंडर-17 की मेजबानी ब्राजील और अंडर-20 की मेजबानी पोलैंड ने की थी। अंडर-17 विश्व कप होस्ट ब्राजील ने जीता था और अंडर-20 विश्व कप यूक्रेन ने हासिल किया था। दोनों टूर्नामेंट्स की शुरुआत 2007 में हुई थी और इन्हें हर दूसरे साल आयोजित किया जाता है। नाइजीरिया ने सबसे अधिक तीन बार अंडर-17 पुरुष विश्व कप जीता है।

भारत को 2020 में महिला अंडर-17 विश्व कप होस्ट करने का मौका मिला था, लेकिन कोरोना के कारण इसे अप्रैल 2020 में रिशेड्यूल किया गया था। मई 2020 में फीफा ने घोषणा की थी कि इसका आयोजन फरवरी-मार्च 2021 में किया जाएगा। हालांकि, कोरोना के लगातार बढ़ते प्रभाव के चलते नवंबर 2020 में फीफा ने 2020 संस्करण को रद्द कर दिया और भारत को 2022 में होने वाले अगले संस्करण के मेजबानी का अधिकार दिया था।

Loading...

Check Also

बाबूराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप – 2023 का शुभारंभ………..

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय ...