Breaking News

कोट-पैंट वाले डकैतों के भी पोस्टर लगवाए भाजपा सरकार: संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आन्दोलनकारियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

उनसे वसूली की बात की जा रही है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जनता के पोस्टर चौराहों पर लगाए हैं। श्री सिंह ने कहा कि साढ़े 10 लाख करोड़ रूपए की बैंक डकैती डालने वाले पूंजीपतियों के पोस्टर कब लगाए जाएंगे?

आप नेता ने कहा कि मैं भाजपा वालों को चैलेंज करता हूं कि वह उन लोगों के भी पोस्टर लगाए, जिन लोगों ने आम जनता का पैसा लूटा है। कोर्ट, पैंट और टाई पहनकर आम आदमी को लूटने वाले इन पूंजीपतियों के खिलाफ भी सरकार कार्रवाई करके दिखाए।

बैंक घोटालों को लेकर भी संजय सिंह ने सरकार पर हमला बोला। कहा कि आज देश वित्तीय संकट से गुजर रहा है। देश के बैंक बहुत बड़े संकट से जूझ रहे हैं। बैंकों का यह संकट पीएनबी, पीएमबी और यस बैंक तक ही सीमित नहीं रहेगा।

अभी हिन्दुस्तान के सारे बैंक बंद होंगे। कहा कि भाजपा के मित्रों ने बैंक से कर्ज लिया है और भाजपा को चंदा दिया। जिसके चलते बैंकों के एनपीए बढ़ गए। ये उद्योगपति बैंक का पैसा लेकर विदेश में कहीं भी जाकर नागरिकता ले लेते हैं।

हालत यह है कि देश के सभी बैंक खाली हो चुके हैं। यह सब सरकार की खराब नीतियों की वजह से है। विजय माल्या, नीरव मोदी समेत कई देश को खंगाल के चले गए। आप ने मांग की है कि जिसका भी कर्ज 50 करोड़ से ज्यादा हो उसका पासपोर्ट रद्द किया जाए।

आप सांसद ने कहा, आज लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट अपना पैसा सुरक्षित रखने का है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी जमा पूंजी कहां रखें! बैंक बंद हो रहे हैं। घर पर पैसा रखने पर इनकम टैक्स विभाग छापा मार रहा है। जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। किसान भी परेशान है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...