Breaking News

कृषि राज्य मंत्री ने किसानों के आंदोलन को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा- सरकार करेगी समझाने का प्रयास

नई दिल्ली। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे आन्दोलन को राजनीति पेरित बताते हुए आज कहा कि कृषक समाज को समझाने का प्रयास किया जायेगा। करंदलाजे ने राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हित में बनाये गये हैं और सरकार किसानों की आय बढानें के हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजधानी की सीमाओं पर किसान पिछले सात माह से आन्दोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों को समझाने का भरपूर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसानों के आन्दोलन के नाम पर कुछ राजनीतिक तत्व घुस गये हों। करंदलाजे ने कल ही कृषि राज्य मंत्री पद की शपथ ली थी।

Loading...

Check Also

डिम्पल यादव ने आज गोण्डा में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुश्री श्रेया वर्मा के पक्ष में रोड-शो किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोण्डा : समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद श्रीमती ...