Breaking News

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा है और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया।

फिलहाल, स्थानीय पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर ले गई है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ उज्जैन के लिए रवाना हो गई है।

कहा जा रहा है कि पुलिस विकास दुबे को नहीं पकड़ पाई। उसने उज्जैन में स्वत: जनता के बीच अपना परिचय दिया और गिरफ्तार करने का अनुरोध किया। यहां पर उसने महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना भी की।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। बोले हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नही है मंदिर को बीच में न लाए लेकिन उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी की है। वारदात होने के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस को एक्टिव रखा गया था जिससे यह कामयाबी हासिल हुई।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...