Breaking News

कांग्रेस में गांधी परिवार का हित सर्वोपरि: ब्रजेश पाठक

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार का हित पार्टी और देशहित से हमेशा से ऊपर रखा गया है जिसके दुष्परिणामस्वरूप लोकतांत्रिक देश को 47 साल पहले आपातकाल से जूझना पड़ा था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के सम्मान समारोह के दौरान श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से गांधी परिवार के हितों को पार्टी और देशहित से ऊपर रखा गया। देश में इमरजेंसी लागू करना भी इसी नीति का हिस्सा रहा। यह अलोकतांत्रिक निर्णय जो आपातकाल के रूप में जबरन देश पर थोपा गया भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है, इस अनैतिक और दमनात्मक कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होने कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों से अंग्रेजी शासन से भी बुरा व्यवहार किया गया, इस निर्णय का विरोध करने वालों को कड़ी यातनाएं दी गईं, अकारण ही लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया। अदालतों और प्रेस पर भी सरशिप लगा दी गई।

इसके बावजूद लाखों लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए इस अनैतिक निर्णय का न सिर्फ विरोध किया बल्कि तानाशाही सरकार को सबक भी सिखाया। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना में लोकतंत्र सेनानियों का बड़ा योगदान है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...